Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी व प्रतिरूपण कर सम्पत्ति हड़पने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

 कूटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी व प्रतिरूपण कर सम्पत्ति हड़पने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना गोला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उ0नि0 फुलीन्दर यादव द्वारा मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 376/2023 धारा 419,420,406,467,468,471,120बी भा0दं0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता ज्ञानती देवी पत्नी मंगलचन्द निवासी ग्राम पुराना गोला मोहल्ला कस्बा  बड़हलगंज वार्ड नं0 4 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किय गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि अभियुक्ता द्वारा वादिनी का कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया गया तथा कूटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी व प्रतिरूपण कर वादिनी मुकदमा की सम्पत्ति हड़पने एवं वादिनी मुकदमा की लड़की को तेजाब से जलाकर मारने की धमकी देने के संबंध में मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । 


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 फुलीन्दर यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर 

2. यू0टी0एसआई राममुकुन्द कुमार थाना गोला जनपद गोरखपुर

3. का0 रामबाबू यादव थाना गोला जनद गोरखपुर

4. का0 सत्येन्द्र भाष्कर थाना गोला जनपद गोरखपुर

5. म0का0 आकांक्षा वर्मा थाना गोला जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies