Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कर्मचारियों को वेतन का भुगतान तुरंत हो, जिलाधिकारी स्वयं संज्ञान लें- विनोद मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक फरेंदा

 चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की आपसी लड़ाई की भेंट चढ़ गये नगर पंचायत कर्मी


सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल से चरमराई विजली और सफाई व्यवस्था


आदर्श नगर पंचायत आनन्द नगर में सफाई कर्मियों के बकाये वेतन भुगतान का मामला


कर्मचारियों को वेतन का भुगतान तुरंत हो, जिलाधिकारी स्वयं संज्ञान लें- विनोद मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक फरेंदा



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


फरेंदा महराजगंज जिले के नगर पंचयात आनन्द नगर में वेतन बकाया भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों का बेमियादी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने नगर पंचयात कार्यालय परिसर में आज भी झाड़ू, ठेला रखकर हड़ताल पर बैठे रहे। इस वजह से पूरे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। हड़ताल से नगर के स्ट्रीट लाइट की बिजली भी काट दी गयी है। इससे सारा कस्बा अंधेरे में डूबा रह रहा है।


इस संबंध में नगर पंचयात अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्होंने ही कर्मचारियों को उकसाकर निकाय हित के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। हड़ताल के लिये पैसे की फंडिंग और मैट की व्यवस्था उनके द्वारा की गई। वे सरकार की छवि धूमिल कर सरकार विरोधी कार्य मे पूर्ण रूप से संलिप्त हैं। निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया तो उन्होंने कार्य न कर कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठने के लिए उकसाया । कर्मचारियों का वेतन नहीं बाधित किया गया है। वह कर्मचारियों को सामने खड़ा करके गलत तरीके से अपना और कार्यालय अधीक्षक और टंकड़ लिपिक का वेतन बनवाना चाहती हैं जबकि इन तीन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जबाब न मिलने पर इन तीन का वेतन रोका गया है। इसी क्रम में कार्यालय अधीक्षक व टंकड़ लिपिक को एक अप्रैल को निलम्बित किया गया था।


अधिशाषी अधिकारी के इस कृत्य को उच्चाधिकारियों को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया है।अध्यक्ष ने यहां तक आरोप लगया की यह जहां भी रही हैं, इनका हमेशा से ही विवादों से नाता रहा है।


अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल के आरोपों का खण्डन करते हुए अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने कहा कि हड़ताल की जिम्मेदार स्वयं अध्यक्ष हैं क्योंकि वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। निलम्बन के जबाव मे उन्होंने कहा कि मुझे कोई स्पस्टीकरण पत्र नही मिला है । कर्मचारियों को हाजिरी रजिस्टर में एक अपैल से निलंम्बित किया गया है जबकि जनवरी , फरवरी व मार्च का वेतन बाधित किया जा रहा है। वरिष्ठ लिपिक व टंकण लिपिक का निलंबन भी अवैध है। इन्होंने कहा की जो लोग नगर पंचयात का पैसा जमा नहीं किये हैं उनका आर सी काटा गया है उससे भी अध्यक्ष को नाराजगी है।


स्थित जो भी हो अगर शीघ्र ही अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी का विवाद थमा नहीं तो कर्मचारियों की हड़ताल आगे जा सकती है और कस्बावासियों को कूड़ा और बिजली संकट से अभी और जूझना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies