Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे अजय नरेश यादव

 भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे अजय नरेश यादव



लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, कई पूर्व सांसद-विधायक भाजपा में शामिल


जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर दास चौरसिया  बीजेपी में शामिल


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


लखनऊ लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इन दलों के पूर्व सांसद-विधायकों,नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्षों सहित दर्जनों चेहरों को भाजपा में शामिल कराया गया है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इन दलों के पूर्व सांसद- विधायकों, नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्षों सहित दर्जनों चेहरों को भाजपा में शामिल कराया गया है। इनमें मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, लालगंज के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक संतोष कुमार कटाई, इटावा के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमदास कठेरिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव भी शामिल थे। इनके अलावा कई पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों ने भी पार्टी के राज्य मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है।


भाजपा में शामिल होने वालों में सपा सरकार में मंत्री रहे डा. केसी पाण्डेय (गोरखपुर), पूर्व मंत्री साधना मिश्रा (बरेली), अनूप शहर से पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह, बसपा से पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय (फतेहपुर), सपा से पूर्व

विधायक रमेश कुमार कुशवाहा (ललितपुर),बसपा

के पूर्व विधायक वासुदेव सिंह बाबा (बुलंदशहर), कांग्रेस के

पूर्व प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम (फतेहपुर), सपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू दयाल दोहरे (इटावा) ,सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आदित्य शुक्ल (गोरखपुर), राष्ट्रीय शोषित समाजपार्टी के डा. सीएस धनगर (मथुरा), जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी कुशवाहा (बांदा), रजत सिंह (मऊ), राज कुमार सिंह (मऊ), राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित किसान पार्टी श्याम सुन्दर दास चौरसिया (महराजगंज),  प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पासी महासभा राजू सरोज (कानपुर), नगर पालिका अध्यक्ष डा. शरद गंगवार (फर्रुखाबाद), नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता (हरदोई), नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या देवी (हरदोई), नगर पंचायत अध्यक्ष अपूर्वा सिंह (आजमगढ़), सपा नगर पंचायत अध्यक्ष मूल चन्द्र सोनकर (बांदा), ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा (आजमगढ़), बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित (हमीरपुर), सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा (बदायूं), सपा से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा मौर्या (बदायूं) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी अपने-अपने क्षेत्र और अपने-अपने बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के काम में जुट जाइए। पाठक ने कहा कि पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जाइए।


सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव (लखनऊ), सपा के प्रदेश सचिव जितेन्द्र अग्निहोत्री (उन्नाव), अशोक त्रिपाठी (सिद्धार्थनगर) आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies