Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिला प्रशासन के कड़े रूख के बाद आफिसर्स कालोनी के बगल में चल रहा चर्चित माडल शाप आज हुआ बंद, नगरवासियों ने ली राहत की सांस

 जिला प्रशासन के कड़े रूख के बाद आफिसर्स कालोनी के बगल में चल रहा चर्चित माडल शाप आज हुआ बंद, नगरवासियों ने ली राहत की सांस



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज नगर के फरेंदा रोड़ पर आफिसर्स कालोनी के बगल में स्थित चर्चित माडल शाप ( दारू की दुकान) को मंगलवार को बंद कर दिया गया है। जिससे नगर समेत अगल-बगल के लोगों ने राहत भरी सांस ली है।


हर्षोदय टाइम्स संवाददाता के अनुसार काफी लंबे समय से आफिसर्स और आबादी के बगल में चल रहे मॉडल शाप को आज जिला प्रशासन ने बंद करा दिया है। आफिसर्स कालोनी समेत अब अगल- बगल के लोग राहत भरी सांस ले पाएंगे।


आए दिन दारू पीकर करते थे मार-पीट


आफिसर्स कालोनी के बगल में मॉडल शाप होने से आए दिन दारू पीकर लोग मार-पीट और शोर शराबा करते थे जिससे आफिसर्स कालोनी में रह रहे अफसर आजिज हो गए थे।


जिला प्रशासन के पास पहुंची थी शिकायत


आए दिन दारू पीकर मारपीट और शोर शराबा करने पर अगल-बगल के लोग परेशान हो गए थे। जिसकी जिला प्रशासन से लगातार शिकायत हो रही थी। अंततः आज मॉडल शाप को बंद ही करना पड़ा। जिला प्रशासन के इस कदम से नगर के लोगों और आफिसर्स कालोनी के लोगों ने सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies