पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के लगातार प्रयास करने पर यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस प्रशिक्षु की वृत्तिका लगातार दूसरी बार प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई
अप्रेंटिस प्रशिक्षु की वृत्तिका बढ़ाना प्रशासन का सराहनीय कदम- विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों की वृतिका पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सतत प्रयास से लगातार दूसरी बार बढ़ाई गई है। जनवरी 2017 में पहली बार वृत्तिका 6950 ₹ से बढ़ाकर 7850₹ प्रशासन द्वारा किया गया। फिर दूसरी बार मार्च 2024 में 7850₹ से बढ़ाकर 9042 ₹ करने के लिए आदेश जारी हो चुका है।
प्रशासन द्वारा वृत्तिका बढाकर 9042 ₹ का पत्र जारी कर दिया गया। महामंत्री विनोद राय ने बताया कि वृत्तिका बढ़ने से अप्रेंटिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है। महामंत्री श्री विनोद राय और मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट ने सभी अप्रेंटिस कर्मियों को वृत्तिका बढ़ने की बधाई दिया है एवं कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ रेल के हर कैटेगरी के साथ मजबूती से खड़ा है एवं कर्मचारियों के किसी भी ग् गिरिवाश को दिलवाना अपना प्रमुख दायित्व समझता है। महामंत्री विनोद राय और मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट ने अप्रेंटिस कर्मियों के स्टाइपेंड को बढ़ाने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय को धन्यवाद दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री डी के तिवारी, आर पी भट्ट,एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, बृजपाल सिंह अमित गुप्ता सूरज गुप्ता विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, देवेश सिंह, अजय त्रिपाठी, अंशुमान पाठक, निशांत यादव,दीपक प्रजापति , अजय गुप्ता नवनीत राजेश चंद्र पांडे शशि भूषण सिंह मदन चौबे हरिकेश बहादुर , अरविंद गुप्ता धीरज यादव, चंद्रिका साहनी,
सुदृष्ट सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने अप्रेंटिस कर्मियों को बधाई दिया है।