Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दायित्व ग्रहण समारोह गोरक्ष प्रांत गोरखपुर,श्री राघव शाखा का गठन

 दायित्व ग्रहण समारोह गोरक्ष प्रांत गोरखपुर,श्री राघव शाखा का गठन 



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


 गोरखपुर श्री राघव शाखा का दायित्व ग्रहण प्रांतीय दायित्व धारियों एवं वर्तमान दायित्व धारियों की उपस्थिति में शिव शक्ति लॉन गोरखपुर में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति किशन शुक्ला (सांसद,धर्मपत्नी) एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमिता गुप्ता उपस्थित थी। राष्ट्र के नव निर्माण एवं नव भारत के स्वप्न की पूर्ति तभी हो सकती है ,जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता हो। सामाजिक सशक्तिकरण, राष्ट्र के संगठन के लिए एक आवश्यक शर्त है, भारत विकास परिषद अपने उत्तम संस्कार एवं सेवा कार्य के माध्यम से इस लक्ष्य की पूर्ति करने में एक प्रभावी भूमिका निभा सकता है। यह बातें माननीय सांसद रवि किशन शुक्ला की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय सांसद गोरखपुर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। आशीर्वचन प्राप्त हुआ।श्री राघव शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में प्रांतीय महासचिव  डा. डी. के. सिंह,प्रांतीय वित्त सचिव विनय कुमार पांडेय  ने नवनिर्वाचित शाखा की अध्यक्ष श्रीमती डा. श्वेता सिंह,शाखा सचिव डा.एल. बी.पांडेय एवं कोषाध्यक्ष डा. राज गुप्ता, महिला संयोजिका श्रीमती तान्या जायसवाल को  दायित्व ग्रहण कराया गया।प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती अंजना राजपाल एवं वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती डा. आरती शुक्ला, वर्तमान प्रांतीय महासचिव मधुसूदन पांडेय  गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।इस अवसर पर  अंकित मोदी ,आशीष रूंगटा,सूर्यनाथ सिंह,अशोक शाह,प्रीति गुप्ता,शिवम पांडेय, राम कृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, राजकमार आर्य, निखिल गुप्ता,बबिता,पुष्पा,वैशाली,इशिता,कंचन,मंजू गुप्ता,सरिता,संगीता, नीलू,जितेंद्र,आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies