Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

औचक निरीक्षण करने थाना ट्रांस यमुना पहुँचे पुलिस आयुक्त

 औचक निरीक्षण करने थाना ट्रांस यमुना पहुँचे पुलिस आयुक्त



पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 के दृष्टिगत थाना ट्रांस यमुना का किया गया औचक निरीक्षण एवं सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश....

आगरा:-आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 07.04.2024 को पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा थाना ट्रांस यमुना का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा थाना परिसर में रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए थाना कार्यालय, महिला/साइबर हेल्पडेस्क, हवालात, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया एवं रजिस्टरों के रख-रखाव, प्रभावी जनसुनवाई कर जनसामान्यों की शिकायतों का विधिक निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निष्पादन, अपराध नियन्त्रण, शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने आदि के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies