01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सम्बन्धित मु0अ0सं0 131/2024 धारा 409/506 भा0द0वि0 थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना दरगाह शरीफ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सशक्तिकरण में महिलाओ को सशक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच श्री रामानन्द कुशवाहा के कुशल निर्देशन में एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर बहराइच श्री राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र थाना दरगाह शरीफ द्वारा गठित टीम में उ0नि0 चुन्नीलाल मय हमराह उ0नि0 शिवम कनौजिया हे0का0 महेशचन्द्र उपाध्याय, हे0का0 जाबिर, हे0का0 संजय गिरी , हे0का0 सत्यनरायन गिरी, का0 सत्येन्द्र कुमार थाना हाजा से रवाना होकर मुखविर की सूचना पर गल्लामन्डी प्रैट्रोल पम्प के पास से मु0अ0सं0 131/24 धारा 409/506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित/नामजद अभियुक्त सलीम अहमद उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र मो0 हफीज खां निवासी मौहल्ला शेखदहीर थाना को0 देहात बहराइच दिनांक 05.05.2024 को गल्लामंडी पेट्रोल पम्प के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया विविक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना जा रहा है।
गिरफ्तार वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
1. प्र0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र
2. उ0नि0 चुन्नीलाल
3. उ0नि0 शिवम कनौजिया
4. हे0का0 महेशचन्द्र उपाध्याय,
5.हे0का0 जाबिर,
6.हे0का0 संजय गिरी ,
7. हे0का0 सत्यनरायन गिरी,
8.का0 सत्येन्द्र कुमार थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
