01 नफर वारण्टी गिरफ्तार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना विशेश्वरगंज श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15.05.2024 को मा० प्रधान कुटुम्ब न्यायालय, श्रावस्ती द्वारा जारी गिरफ्तारी अधि०पत्र वाद सं0- 08/11/2020 श्रीमती रेनू बनाम विपिन चौरसिया अन्तर्गत धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वसूली/वारण्ट के तामिला के क्रम में वारन्टी विपिन चौरसिया पुत्र गुरूदेव उर्फ बलदेव निवासी सेमरौना थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर मा० प्रधान कुटुम्ब न्यायालय, श्रावस्ती के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 श्री द्विग्विजय सिंह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
2. का0 जितेन्द्र गौंड़