Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अठारह हजार पुलिस और सशस्त्र बल के जवान 37 लाख मतदाताओं का कराएंगे मतदान_एसएसपी

Top Post Ad

 अठारह हजार पुलिस और सशस्त्र बल के जवान 37 लाख मतदाताओं का कराएंगे मतदान_एसएसपी




29 जोन तथा 252 सेक्टर में विभाजित किया गया है गोरखपुर  बासगांव लोकसभा क्षेत्र_ एसएसपी


64 गोरखपुर में 140 मतदान केन्द्र व 214 बूथ क्रिटिकल लोकसभा क्षेत्र 67 – बांसगांव में 96 मतदान केन्द्र व 186 बूथ क्रिटिकल


966 उप निरीक्षक  7478 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल  जिनमें शस्त्र के साथ 4788 बिना शस्त्र के साथ 2690 महिला आरक्षी 352 होमगार्ड 5468 इसके साथ 24 सेक्शन पीएसी 218.5 सेक्शन सीपीएमएफ


1773 मतदान केन्द्रों तथा 3271 मतदेय स्थलों पर किया जायेगा एक जून को मतदान


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 64 गोरखपुर लोकसभा 67 बासगाव लोकसभा का मतदान  सप्तम चरण में एक जून 2024 को  चुनाव सम्पन्न  होगा पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर  पुलिस अधिकारियों सशस्त्र बल के राजपत्रिक अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि गोरखपुर जनपद में दो लोकसभा क्षेत्र पड़ता है जिसको  29 जोन तथा 252 सेक्टर में विभाजित किया गया है प्रत्येक थाना क्षेत्र को 02-02 क्यूआरटी टीम उपलब्ध करायी गयी है गोरखपुर की बाहरी सीमाओं पर 32 स्थानों पर अन्तर्जनपदीय बैरियर की व्यवस्था की गयी है इसके अतिरिक्त 50 स्थानों पर आन्तरिक पिकेट (चेक पोस्ट) की व्यवस्था की गयी है सप्तम चरण में कुल 1773 मतदान केन्द्रों तथा 3271 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाना है। इसमें से लोकसभा क्षेत्र 64 गोरखपुर में 140 मतदान केन्द्र व 214 बूथ क्रिटिकल है।लोकसभा क्षेत्र 67 – बांसगांव में 96 मतदान केन्द्र व 186 बूथ क्रिटिकल जिन पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। लोकसभा क्षेत्र 64 – गोरखपुर में बल्नरेबिल मजरों की संख्या - 05 है।लोकसभा क्षेत्र 67 - बांसगांव में बल्नरेबिल मजरों की संख्या 02 है।

गोरखपुर बांसगांव लोकसभा में कुल 3667756 वोटर है जिनमे 1972307 पुरुष  1695198 महिला 251 जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 966 उप निरीक्षक  7478 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल  जिनमें शस्त्र के साथ 4788 बिना शस्त्र के साथ 2690 महिला आरक्षी 352 होमगार्ड 5468 इसके साथ 24 सेक्शन पीएसी 218.5 सेक्शन सीपीएमएफ अपने दायित्व का निधन करते हुए सज सकुशल चुनाव संपन्न करने में अपना अहम योगदान देंगे। कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक मोबाइल नहीं ले जा सकता कोई भी जनप्रतिनिधि अगर उनके साथ है सशस्त्र जवान नियुक्त है तो 100 मीटर पहले ही रहेगा। नमस्कार क्या हाल-चाल है प्रत्याशी पोलिंग पार्टियां 200 मीटर पहले ही बैठेंगे कोई भी पुलिस का जवान मतदान देने जा रही महिलाओं का परिचय पत्र और चेहरा मिलान नहीं करेंगे पुलिस जवान सिर्फ सकुशल चुनाव संपन्न कराने जा रही है ना की पार्टी बनकर वहां किसी के पक्ष में काम करने के लिए चुनाव में लगाए गए सशस्त्र बल के जवान व सिविल पुलिस के जवान अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चुनाव संपन्न कराएंगे। ब्रीफिंग के दौरान चुनाव नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक  संजय कुमार जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर   मृणाली अविनाश जोशी पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक  अंशिका वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक  आलोक भाटी सहित सशस्त्र बल  अधिकारी व गोरखपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies