700 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना कोतवाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मादक पदार्थो के अवैध बिक्री संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. विक्रम डोम पुत्र सुरेश डोम निवासी हाल पता शास्त्री चौक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को 400 ग्राम गांजा के साथ व 2. मंगरु डोम पुत्र राजेन्द्र डोम निवासी लाल डीक्की पार्क के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 145/2024 धारा 8/20 NDPS ACT, 2. मु0अ0सं0 146/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम-
1- उ0नि0 आशीष कुमार दूबे थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0 राहुल यादव थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
3- कां0 मंतोष कुमार थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
