Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्रह वर्षीय युवती की ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्रह वर्षीय युवती की ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


पनियरा महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकटहा के रजही टोला निवासिनी सत्रह वर्षीया संजना प्रजापति पुत्री रामसनेही का शव घर से पचास मीटर दूर एक खेत में मिला। उसे बुरी तरह से ईंट से सर पर मारकर उसकी हत्या की गई है। सुबह शव देख कर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सीओ सदर आभा सिंह ने जांच पड़ताल किया और पांच लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लेकर आई हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक रामसनेही घर से थोड़ी दूर पर झोपड़ी डाली थी। वह इस समय वहां पर दूसरा मकान बनवा रहे थे। देर रात तक वहां पर मिट्टी गिर रहा था। संजना वहां मिट्टी की ट्राली गिन रही थी। बताया गया की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई। रामसनेही के दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन घर पर सोये थे।


सुबह गांव के शिव खेत में पानी चलाने के लिए आये तो संजना का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।


प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies