हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व मे उ0नि0 अनीश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 143/2024 अंतर्गत धारा 307,295,504,352 भादवि से संबंधित अभियुक्त अच्छेलाल पुत्र स्व0 लालचंद निवासी जोत बगही थाना बेलीपार जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अनीश कुमार सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. कां0 बृजेश कुशवाहा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
