थाना को0 जरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 51/24 धारा 306 भादवि0 से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बलरामपुर थाना जरवां श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 24.06.2024 को उ0नि0 उमाकान्त मिश्रा मय हमराह का0 विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा मु0अ0सं0 51/24 धारा 306 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त संजय यादव पुत्र सियानन्द नि0ग्रा0 रनियापुर थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। तथा थाना स्थानीय पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
1.उ0नि0 उमाकान्त मिश्रा
2.का0 विजय कुमार विश्वकर्मा