हत्या से सम्बंधित रू0 25000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्त को थाना कलवारी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना कलवारी थानाध्यक्ष कलवारी श्री भानु प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 10.02.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2024 धारा 147,148 ,149,302,307, 452,323,504,326,325 भादवि व 7 CLA Act से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित अभियुक्त को आज दिनांक 22.06.2024 समय करीब 11.00 बजे अगौना बाजार थाना कलवारी जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा
गया।
बताते चलें कि थाना स्थानीय के ग्राम गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती में दिनांक 10.02.2024 को दो पक्षो के बीच जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगो पर एक राय होकर लाठी डंडा, फरसा, टांगी, कुल्हाड़ी व लोहे की राड से हमला कर दिया गया जिसमें अभियुक्तगण द्वारा राममिलन चौधरी पुत्र बालीदीन निवासी गोसैसीपुर थाना कलवारी बस्ती की मौके पर मृत्यु कारित कर दी गयी थी तथा विशाल पुत्र राममिलन का पैर कुल्हाड़ी से काट कर अलग कर दिया गया, जिसके सम्बंध में दिनांक 10.02.2024 को थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में कुल 14 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिसमें 8 अभियुक्तगणों पर NSA की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त राज उर्फ भीमराव पुत्र सतिराम उर्फ सत्यराम निवासी ग्राम गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती फरार चल रहा था जिसपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसे आज दिनांक 22.06.2024 को समय करीब 11.00 बजे अगौना बाजार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष कलवारी श्री भानुप्रताप सिंह जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी स्वाट टीम प्रभारी जनपद बस्ती।
3. हे0का0 राजन कुमार थाना कलवारी जनपद बस्ती।
4. का0 प्रणव पाण्डेय, का0 विनीत यादव थाना कलवारी जनपद बस्ती।
6. हे0का0 रमेश कुमार, का0 शुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह स्वाट टीम बस्ती ।