हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रूपईडिहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में मुझ प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2024 धारा 376/506 भादवि व 3 / 4 पाक्सो एक्ट थाना रुपईडीहाजनपद बहराइच में नामजद वांछित अभियुक्त सलमान अली पुत्र कुर्बान अली नि0 महाराजनगर दा0 लखैहिया थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 23.06.2024 को चर्दा तिराहे के पास से समय 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया l एवं बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को माननीय पेशी हेतु रवाना किया गया l
गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्मचारीगण का विवरण
01. प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
02. उ0नि0 रामसुधार यादव
03. हे0का0 अजय कुमार राना
04. का0 भरत यादव
05. का0 शिवेन्द्र वर्मा