हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना एम्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 एम्स के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 296/2024 धारा 419, 420, 452, 506, 392, 170, 171 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. नवाजिस अली पुत्र अली हसन निवासी आरएस 593 प्रताप बिहार थाना खोड़ा कालोनी जिला गाजियाबाद, 2. राजेश कुमार पुत्र रामकरन निवासी छतिहारी टोला भीटी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर व 3. उजेन्द्र पान्डेय पुत्र रविन्द्र पान्डेय निवासी हरदिया थाना बड़हड़िया जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि आज दिनांक 14.06.2024 को थाना क्षेत्र एम्स के कुसम्ही बाजार पीड़ित के घर पर सुबह करीब 07.00 बजे एक अर्टिगा कार जिसपर आयकर विभाग का बोर्ड लगा हुआ था जिसका नं0 DL2CBE5033 है आकर रूकी और उसमें से चार व्यक्ति उतर कर पीड़ित के घर गये तथा अपने आप को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर धौस जमाते हुए पीड़ित से 92000 नकद, चेकबुक, पासबुक व आधार कार्ड ले लिये और धमकी देते हुए वहाँ से चले गये । पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी-
1. वाहन अर्टिका बारंग ग्रे संख्या DL2CBE5033
2. एक अदद मोबाइल वीबो कम्पनी ब्लैक रंग
3. एक अदद पैनकार्ड,
4. एक अदद ड्राइविग लाइसेन्स,
5. दो अदद आधार कार्ड,
6. एक अदद मोबाइल टेक्नोस्पार्क आसमानी रंग
7. एक अदद चेकबुक
8. कूटरचित आयकर विभाग का कार्ड,
9. एक अदद पासबुक पंजाब नेशनल बैंक
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना एम्स जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 दुर्गविजय राम थाना एम्स जनपद गोरखपुर
3. का0 प्रभाकर सिंह थाना एम्स जनपद गोरखपुर
4. का0 संतोष सिंह थाना एम्स जनपद गोरखपुर
