03 नफर वारण्टी गिरफ्तार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना विशेश्वरगंज श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.06.24 को रामसिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी पकड़ी बालानगर कोड़ी थाना विशेश्वरगंज बहराइच सम्बन्धित केस नं0 1757/2007, मु0नं0 1171/14 न्यायालय एसीजेएम / एफटीसी श्रवस्ती, रंजीत पुत्र सहदेव व सतगुरू पुत्र फौजदार निवासीगण पकड़ी बालानगर कोड़री थाना विशेश्वरगंज बहराइच सम्बन्धित मु0नं0 2233/2009 को उनके घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. उ०नि० भुदुर वर्मा, थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
2. हे0का0 रामबचन, थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
3. हे०कां० गणेशचन्द्र यादव, थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
4. कां० अक्षय कुमार, थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच