हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप कुमार तिवारी मय पुलिस टीम के अभियुक्ता सुराती देवी पत्नी मुन्ना निषाद निवासी नथमलपुर कौड़िहवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को 147.50 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/ गिरफ्तारी के आधार पर थाना गोरखनाथ पर मु0अ0सं0 0317/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम
1. उ0नि0 अनूप कुमार तिवारी चौकी प्रभारी रामनगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।
2. उ0नि0 विवेक सिंह चौकी प्रभारी नथमलपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।
3. प्रशि0उ0नि0म0 हैप्पी सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।
4. प्रशि0म0उ0नि0 रंजना यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।
5. का0 बृजेश यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।
6. का0 अनिवेश कुमार भारती थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
