Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को हरिओम नगर वैष्णवी लॉन के प्रांगण में वर्ष 2024 में उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को हरिओम नगर वैष्णवी लॉन के प्रांगण में वर्ष 2024 में उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट व उच्च तकनीकि शिक्षा में लगभग 200 छात्र/छात्राओं को प्रजापति समाज के उच्च अधिकारीयों एवं प्रशासनिक अधिकारीयों डा०, इन्जीनियर व संभ्रान्त गणमान्य लोगों की उपस्थिति व सहयोग से प्रतीक चिन्ह, प्रशस्तीपत्र, मोमेन्टो एवं गोल्ड मेडल तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर महराजा दक्ष प्रजापति, सन्तराम बी०ए०, रतनप्पा कुम्भार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रभान प्रजापति एवं संचालन महामंत्री विनय प्रजापति व प्रभात प्रजापति ने किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए शम्भूनाथ दास महाराज, महन्त बेलहिया मठ, नौतनवा महराजगंज ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं कि समाज के बच्चे देश व प्रदेश में नाम को आगे बढ़ाएंगे। ऐसे आयोजन से अधिकारियों के प्रेरणा से सपनों को साकार कर पायेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि ए०डी० जे० कमलापति प्रजापति ने बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी समाज मुख्य धारा से बहुत पीछे है। इस कारण समाज प्रशासनिक और राजनीतिक भागीदारी में पीछे है। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि डा० राम कोमल प्रजापति आई०सी०सी०एन० आई०टी० प्रोफेसर, राजेश प्रजापति अधिशासी अभियन्ता, राम सागर यू०टी०ए० सीनियर लेखाकार, इन्द्रजीत प्रजापति विधि अधिकारी, समाजसेवी चेखुर प्रसाद प्रजापति, भीम प्रजापति, डा० उमेश चन्द्र प्रजापति, डा० रंजना प्रजापति, विजय प्रजापति, श्याम लाल गोला, रमाकान्त कोतवाल, पवन भार्गव, भिखारी प्रजापति।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यू०पी०एस०सी० 2023 में 10वीं रैंक प्राप्त करने वाली समाज की प्रथम महिला आई०ए०एस० ऐश्वर्यम प्रजापति को प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के लोगों ने ट्राफी व प्रशस्तिपत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कुमारी ऐर्थ्यम प्रजापति ने बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए बताया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है. जो पीयेगा वह दहाड़ेगा। कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए, असफलता में ही सफलता का राज छिपा है। अपने मंजिल को पाने के लिए निरन्तर लक्ष्य पर फोकस करें, सफलता अवश्य मिलेगी। पधारे हुए सभी अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य संरक्षक चौधरी राम प्रसाद प्रजापति, सह संयोजक ओम प्रकाश प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, बी०डी०ओ० ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चौधरी राम प्रसाद प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति (अध्यापक), सुभाष प्रजापति सेक्शन इन्जीनियर, अजय प्रजापति, संजय प्रजापति, संतोष प्रजापति, चन्द्र प्रकाश प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति मीडिया प्रभारी, अम्बिके प्रजापति, अशर्फी लाल, प्रभात प्रजापति, राज प्रजापति, रामलखन प्रजापति, विवेश प्रजापति, बबलू प्रजापति, अविनाश प्रताप प्रजापति, अजय प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, रामलखन प्रजापति, अंगद प्रजापति,  राम अशीष प्रजापति, गोविंद प्रजापति,विनय प्रजापति, प्रभात प्रजापति, • संजय प्रजापति एवं राज कुमार प्रजापति पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


छात्र/छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का नाम निम्न है -


 हाई स्कूल


प्रथम:प्रेम प्रजापति 

द्वितीय: रितिक प्रजापति 

तृतीय: संदीप प्रजापति

 चतुर्थ: आदर्श प्रजापति, सुरेश प्रजापति, कुमकुम प्रजापति, अभय प्रजापति, गौरी प्रजापति, सूर्यांश प्रजापति 


इंटरमीडिएट


प्रथम: अभिषेक प्रजापति

 द्वितीय: खुशबू प्रजापति

 तृतीय: रौनक प्रजापति

 चतुर्थ: दिव्यांश प्रजापति समेत लगभग 200 बच्चों को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies