ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना A.H.T.U. बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना ए.एच.टी. व हमराह टीम द्वारा थाना रामगढ़ताल, राजघाट, गीडा, सहजनवां क्षेत्र में पडने वाली दुकानों, वर्कशाप, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर चेकिंग की गयी। जिसके अन्तर्गत कुल 05 प्रतिष्ठानों से 07 बालक/किशोर श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराते हुए प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई एवं दुकानदारों, आमजनता व वर्कशाप के मालिकों को नाबालिग बालकों से बालश्रम न कराने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये।
रेस्क्यू करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1 प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
2 उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
3 हे0का0 तेज बहादुर सिंह थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
4 हे0का0मो0आफताब थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर

