Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गड़खा थाना अंतर्गत जानकी नगर ग्राम में स्थल पर जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण 


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गड़खा थाना अंतर्गत जानकी नगर ग्राम में स्थल पर जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा




सोमवार को रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद जानकी नगर में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल किये गये थे प्रतिनियुक्त


जिले के गड़खा थाना के जानकी नगर ग्राम में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद वहाँ विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मंगलवार को जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने जानकी नगर जाकर स्वयं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहाँ विधि व्यवस्था की वर्तमान स्थिति संतोषप्रद पाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की स्थल पर उपस्थिति का पर्यवेक्षण का सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा एवं एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को कहा गया। दोनों अधिकारियों को आज ही स्थानीय शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies