हत्या की शिनाख्त महिला जिंदा उरूवा थाने पर वापस मिली, मृतक अज्ञात
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर उरूवा थाना क्षेत्र के चचाईराम खेत में 40 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। शव की पहचान उसके पति रामसुमेर ने अपनी पत्नी फूलमती के रूप में किया था। पुलिस चार दिन से हत्यारे की तलाश कर रही थी। कि अचानक उरूवा थाने पर फूलमती थाने पर जिंदा पहुचने से पुलिस हैरान है। आखिर मृतक कौन थी। आज उसका पति रामसुमेर ने बताया कि कपड़े की रंग और मिलता- जुलता चेहरा होने के कारण हम मान लिए कि मृतका हमारी पत्नी है। वहीं फूलमती ने बताया कि हम मायके से जाते समय अपने पति को फोन कर बताई थी कि हम फरीदाबाद या झांसी काम करने के जाउंगी। तो मैं झांसी चली गई और स्टेशन पर पुलिस हमें पकड़ लिया और पुलिस हमें सुबह उरुवा थाने पर ले आया। मैं सुनकर दंग रह गई कि उरुवा पुलिस हमें मृत घोषित कर दिया है। अब सवाल उठता है कि मृतक महिला कौन है और कहा की है।