हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना पयागपुर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) श्री रामानन्द प्रसाद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी पयागपुर महोदय श्री हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पयागपुर श्री करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 375/2024 धारा 303(2),317(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को आज दिनांक 17.07.2024 को समय 10.30 बजे पयागपुर क्षेत्र के रामधीनपुरवा सतपेड़िया से मय बरामद माल के गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
अभियुक्त का नाम पता
01. बब्लू उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी रमवापुर दा0 सतपेड़िया थाना पयागपुर जनपद बहराइच ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री विपिन कुमार
2. हे0का0 बालजीत यादव
3. हे0का0 शेख असफाक आलम