लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 397/2023 धारा 392,411 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त आकाश साहनी पुत्र सुभाष साहनी निवासी बनकटवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 28.06.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना दिया गया कि उनकी पत्नी दुकान से सामान लेकर आ रही थी कि रास्ते में दो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा वादी की पत्नी के हाथ से मोबाइल छीन कर लेकर भाग जाया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 397/2023 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । दिनांक 28.06.2023 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त नीरज साहनी पुत्र बुद्धीराम साहनी निवासी बनकटवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नंबर UP 53 EE 1080 बरामद करते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सुभाष चन्द्र बोस नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2. प्रशिक्षु उ0नि0 अनुराग सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखफुर
3. कां0 ऋषिकेश गौतम थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
4. कां0 उदय यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर।

