धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रिसिया आज दिनाँक 16/07/2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बहराइच व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक पयागपुर, बहराइच के कुशल दिशा निर्देश के क्रम में मुझ प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 568/23 धारा 419/420/467/468/ 471/ 409/506/120-बी भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नीरज मोहन उर्फ अमित जैन पुत्र जगमोहन निवासी मकान न0 4316, आर्यपुरा निकट चौक माता मन्दिर रोस नारा रोड थाना सब्जी मण्डी जिला दिल्ली नार्थ को मुकदमा के विवेचक उ०नि० श्री त्रिलोकी नाथ मौर्य व सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह मय टीम के द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय विधिक कार्यवाही करते हुये पेश किया जा रहा है।
सर्विलांस टीम सदस्य बहराइच
1- निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह
2- का0 राजू सिंह
गिरफ्तारकर्ता टीम थाना रिसिया बहराइच-
1- उ0नि0 श्री त्रिलोकी नाथ मौर्य
2- हे0का0 जयहेन्द्र
3- हे0का0 वासुदेव
4- का0 विशाल सिंह