Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बनघुसरा की बेटी ने किया नाम रोशन

 बनघुसरा की बेटी ने किया नाम रोशन

                                                              Photo - Shivani Yadav


अयोध्या। विकास खंड तारून  के गांव बनघुसरा के स्वर्गीय चौधरी राम अचल यादव की पोती शिवानी यादव का चयन भारत पेट्रोलियम में मैनेजमेंट ट्रेनी (सी. एस. आर.) ग्रुप ए1  के पद पर हुआ है जो कि पूरे  क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिवानी यादव अब तक इतने बड़े पद पर पहुंचने वाली ग्राम सभा बेलगरा की पहली बेटी बन गयी हैं। वह इस पद पर अपने चयन का श्रेय अपने शिक्षकों, प्रशिक्षकों और  परिजनों को देती हैं।


     शिवानी यादव का जन्म बनघुसरा के एक सैनिक परिवार में हुआ था। इनके बड़े पिताजी स्वर्गीय बाबूराम यादव, चाचा घिर्राऊ यादव और पिता हरीराम यादव सभी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिवानी यादव ने इंटर तक की अपनी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय जामनगर, नासिक, सूरतगढ़, मामून कैंट तथा ग्वालियर कैंट से और स्नातक की शिक्षा खालसा ओमेन कालेज लुधियाना से पूरी की और साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी की। 


   वर्ष 2022 में इनका चयन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज , मुंबई के लिए हो गया। मास्टर आफ सोशल वर्क (कम्युनिटी आर्गनाइजेशन एंड डेवलपमेंट प्रेक्टिसेज ) की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात इनका चयन भारत पेट्रोलियम में मैनेजमेंट ट्रेनी सी. एस. आर.) ग्रुप ए1 के पद पर हो गया। शिवानी यादव खालसा ओमेन कालेज, लुधियाना में गर्ल्स बटालियन एन. सी. सी. की अंडर अफसर भी रह चुकी हैं। इन्होंने एन. सी. सी. और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई में रहते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल और पुरस्कार भी जीते हैं।


     इनके इस चयन को लेकर इनके गांव में खुशी का माहौल है, लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। इनके पिता के सेना और मीडिया से जुड़े होने के कारण सैन्य अधिकारियों और मीडिया जगत से जुड़े लोग लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies