Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस



मिंया साहब के शहजादे अयान अली शाह और नव व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष शमशाद खान बोला ने किया ताजियादारो का इस्तेकबाल


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर जिले भर में परंपरागत तरीके से दसवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के मैदान में शहीद हुए शहीदानो की शहादत को याद कर गम का इजहार किया। वही गोलघर इंद्राबाल विहार के पास हर साल की तरह इस साल भी नव व्यापार मंडल की जानिब से एक विशाल मच बनाया गया था जो शहर भर तहाजियादारो का पूरी रात खैरमकदम करता रहा साथ ही इस बार नव व्यापार मंडल के मंच पर एक विशेष मेहनत मिंया साहब के बेटे अयान अली शाह ने भी शिरकत करके सभी लोगो का हौसला अफजाई किया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों की शहादत को याद करते हुए सुबह से ही ताजियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो सारी रात तक चलता रहा। सभी इमाम चौकों पर बैठाए गए ताजिया के साथ अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला और कर्बला पहुंचकर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक (दफन) किया। देर रात निकलने वाली लाइन की ताजिया का जुलूस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यह जुलूस गोलघर, घंटाघर, रेती, नखास, बक्शीपुर, होते हुए वापस इमाम चौकों पर गया। सभी इमाम चौकों से जुलूस निकलकर बक्शीपुर पहुंचे। वहां से अलीनगर, बेनीगंज, ईदगाह रोड, जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचे। ताजिया दफन करने के बाद जुलूस पुनः अपने-अपने इमाम चौकों पर पहुंचकर समाप्त हुआ।इंदिरा बाल विहार तिराहे पर नव व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद खान उर्फ भोला भाई के नेतृत्व में लगाए गए मंच से ताजियादरों को अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच पर इमामबाड़ा स्टेट के सैयद शहाब अहमद हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द मुतवल्लियां एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी सैयद शहाब, पार्षद छठी लाल शाकिर अली सलमानी पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुर्तुजा रहमानी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies