हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बलरामपुर यातायात पुलिस आज दिनाँक 21.07.2024 को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल बलरामपुर के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के प्रति किया गया जागरूक।
जागरुकता अभियान मे उपस्थित समस्त बच्चो को यातायात नियमो से अवगत कराया गया तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रासिंग के प्रयोग तथा सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र, सड़क पर अपने मोबाइल फोन न इस्तेमाल करने के बारे मे बताया।
इसी दौरान अभियान में उपस्थित समस्त अध्यापकगण, अविभावकगण को अवगत कराया गया कि अपने 18 वर्ष से कम आयु के (अवयस्क) बच्चों को वाहन न चलाने दें तथा वाहन चेकिंग दौरान पकड़े जाने पर अविभावक के प्रति होने वाली विधिक प्रक्रिया/ दण्डात्मक कार्यवाई के प्रति भी जागरूक किया गया।
महोदय द्वारा समस्त स्टाफ एवं अविभावकगण को स्कूटर/ मोटर साइकिल आदि चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर ही घर से निकले तथा सभी से सड़क पर यातायात नियमो के पालन करने हेतु अपील की गई।
इस अवसर पर सिटी मोंटसरी स्कूल का समस्त स्टाफ एवं अविभावकगण तथा यातायात पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

