Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास सिंह का गर्म जोशी के साथ किया गया विदाई

 निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास सिंह का गर्म जोशी के साथ किया गया विदाई


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर






गोरखपुर निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह का गोरखपुर क्लब में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के नेतृत्व में तहसील सदर परिवार के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व जिला प्रशासन के राजपत्रिक अधिकारियों ने गर्म जोशी से यादगार विदाई किया। सदर तहसील प्रशासन की तरफ से समस्त कानूनगो लेखपाल अमीन बीआरसी सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लेखपाल संघ अध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में 50 किलो के माला से निवर्तमान सदर तहसील विकास सिंह को माला पहनाकर यादगार विदाई दी गई उससे पूर्व जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ  देकर विदा की   बारी-बारी से मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे एसडीम चौरी चौरा प्रशांत वर्मा उप जिला अधिकारी शिवम सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान वीआईपी बाबू आनंद मिश्रा ने निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ देकर ससम्मान विदाई किए सदर तहसीलदार ध्रुवेंश कुमार सिंह  ने अपने सहयोगियों राजस्व निरीक्षक  विनय कुमार श्रीवास्तव प्रद्युम्न सिंह लेखपाल संघ अध्यक्ष राजूसिंह दिनेश पंकज रामकुमार गुप्ता सहित अन्य के साथ गणेश जी की प्रतिमा देकर विदा किए सदर तहसील के समस्त लेखपाल कानूनगो नेब निवर्तमान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह को माला पहनाकर विदा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष लेखपाल संघ धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र देकर अपने चहेते अधिकारी निवर्तमान सदर तहसीलदार को विदा किया। अंतरराष्ट्रीय गायक राकेश श्रीवास्तव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विकास कुमार सिंह 16 जुलाई 2021 को गोरखपुर में अपना पदभार कैंपियरगंज तहसीलदार के पद से शुरू किया था उसके बाद  चौरी चौरा का तहसीलदार बनाया  गया बाद में 11 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी ने सदर तहसील का तहसीलदार बनाया था सदर तहसील में रहते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को अमली जामा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी अपने सहयोगी लेखपाल कानूनगो के मदद से जो सदैव याद किया जाएगा। 10  जुलाई को लखनऊ का तहसीलदार बनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies