हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 23 अगस्त 2024*
जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विमर्श गोष्ठी दिनांक-23-08-2024 को ब्लाक सभागार पवांसा में ब्लाक पवांसा के प्राथमिक/ कम्पोजिट विद्यालयो के प्रधानाध्यापक / इन्चार्ज अध्यापकों एवं कक्षा-1: और 2 में शिक्षण करने वाले शिक्षकों की बैठक समस्त विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु आयोजित की गयी। शिक्षा विमर्श गोष्ठी में जिलाधिकाती ने निम्न लिखित निर्देश दिये
1. सभी विद्यालयों को 31 अक्टूबर 2024 निपुण बनाना है
2. विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु फाइन (5) प्वांइट टूल किट का प्रभावी अनुपालन करना है।
3. कक्षा शिक्षण में रीड अलांग एप व दीक्षा एप कर उपयोग करना ।4. निपुण लक्ष्य एप द्वारा कक्षा 1,2,3 के छात्रों का नियन्त्रित आकलन किया जाय।
5. कार्य पुस्तिकाओं का त्रुटि हीन मूल्यांकन करना सुनिश्चित करें।6. छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु ग्रामकुल के सदस्यों का सहयोग लिया जाये। ग्रामकुल में ग्राम प्रधान कोटेदार आशा, बैंक सखी, रोजगार सेवक, चौकीदार, आंगनवाड़ी सहायिका, सफाई कर्मी पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, युवक मंगल दल आदि की बुलाबा टोली गठित कर सहयोग लिया जाये।
7. विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक सभी नामित ग्रामकुल के आधिकारियों आमंत्रित किया जाये।
8. विद्यालय के किसी भी कार्य हेतु प्रधानाध्यापक नहीं जाएंगे अपितु ग्राम प्रधान विद्यालय आयेंगे।
9. सफाई कर्मी प्रत्येक सप्ताह में दो दिन साफ-सफाई अवश्य करेंगे10. मिशन शिक्षण संवाद ग्रुप से सभी शिक्षक अनिवार्य रुप से जुड़ेगे एवं प्रतिदिन विद्यालय प्रार्थना सभा में ग्रुप में दी गयी जानकारी साझा करें। 11. शिक्षक उपस्थिति के अतिरिक्त अन्य ग्यारह पंजिकाओं को आनलाइन करना है।
12.प्लास्टिक मुक्त एवं नशा मुक्त भारत हेतु छात्रों को जागरूक करें।
13. सभी शिक्षक चार पुस्तकें -
1. दिवा स्वप्न लेखक- गिजूभाई
2. भारत - भारती - मैथिलीशरण गुप्त3. एक हजार भारतीय खेल- मोहनलाल
4. रमणीय वृक्ष - धर्मपाल
14. अ आ क ख, ग, घ पद्धति का प्रयोग करें- अ-अनुकरण आ-आदर्श क-कहानी ख-खेल, ग-गीत, घ-घर जैसा बातावरण।
15. सभी शिक्षकों को निम्न वाक्य अपने जीवन में आत्मसात के निर्देश दिये -
1- कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बने।
2. काम ही आराम है।
3. कर्म ही पूजा है।
4. करने से होता है।
5. करने से ही होता है।
6. करने से होता ही है।
7. काम के पीछे भागोगे तो नाम होगा
16. पी. एम. पोषन के अन्तर्गत तुलसी, गिलोय, आंवला नीम आदि लागए
17. श्री अन्न (मोटे अनाज) ज्वार, बाजरा चने आदि के उपयोग को बढाबा दें।
18 विद्यालय में अभिवादन हेतु जयहिन्द नमस्ते का प्रयोग किया जाये और अध्यापिकाओं के लिये दीदी। बहन जी शब्दों का प्रयोग किया जाये।
यह बैठक ब्लॉक सभागार में प्रथम पाली सुबह 7 बजे से 8 बजे तक एवं द्वितीय पाली सुबह 8 से 9 में सम्पन्न हुई।