Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हरपुर बुदहट थाने में इंस्पेक्टर विशाल सिंह के अध्यक्षता में मनाई गई धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी




श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सम्मानित लोगों का हरपुर बुदहट थाने पर लगा रहा ताता,खाकी वर्दी पीले वस्र में लोगों का किया स्वागत


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट हरपुर बुदहट थाने पर सोमवार की रात इंस्पेक्टर विशाल सिंह के अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से अधर्म पर धर्म की असत्य पर सत्य की अन्याय पर न्याय की स्थापना करने वाले भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई गई। इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने समस्त क्षेत्र  वासियों को  हार्दिक शुभकामनाएं दी।सभी की मंगल कामना हेतु पावन पर्व को मिलजुल कर मनाने की अपील की।

             इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जी का जन्म पाप को नाश करने लिए एवं जन कल्याण के परोपकार के लिए हुआ था। श्री कृष्ण के बाल लीलाओं से लेकर अनंत तक मानव जीवन को सर्वज्ञ उपदेश मिलता रहेगा।जो सर्व शक्तिमान अंतर्यामी  पालनहार होते हुए भी चमत्कार लीला किया है। जिसका वर्णन युगों युगों तक लोग करते रहेंगे।

                ऐसा लीला भगवान श्रीकृष्ण ही कर सकते हैं पहली गाली पर सर काटने की शक्ति होने के बावजूद 99 गलती क्षमा करने की दया केवल भगवान कृष्ण में ही हो सकती थी, इस मौके पर समस्त स्टाफ के लोगों द्वारा भजन कीर्तन भी देर रात चलता रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies