हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रूपईडिहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी उ0नि0 विजय कुमार म0उ0नि0 रौशनी वर्मा मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 11.09.2024 समय 17.45 बजे SSB चेक पोस्ट रुपईडीहा पर संयुक्त चेकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्ता 01. सीता घर्ति पत्नी वर्ण घर्ति नि0 प्रथा उत्तरगंगा वार्ड नं0 5 जिला रुकुम पूर्व राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से 02 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुआ जो अभियुक्ता द्वारा बाडी फिटिग किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0415/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 विजय कुमार
2. म0उ0नि0 रौशनी वर्मा
3. हे0का0 मुलायम यादव
4. का0 सन्दीप चौहान
5. म0का0 प्रिया पाण्डेय
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
SSB टीम का विवरण-
1. निरीक्षक GD सत्येन्द्र कुमार सिंह
2. ASI श्री सदानन्द कलिता
3. LCT/GD सत्यावती दी
4. LCT/ GD पूजा कुमारी
5. LCT/GD दिया कलिता
6. CTGD अनुज कुमार मय डाग रिकी (690) BCOY , 42 BN SSB नानपारा