Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के द्वारा सम्भल तहसील में स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





संभल (बहजोई) 30 अगस्त 2024*


         निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की साफ सफाई एवं सुरक्षा तथा सीसीटीवी कैमरे आदि सभी व्यवस्थाओं को चेैक किया तथा  व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त  करते हुए  संबंधित को दिशा निर्देशित किया। 

    जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी वेयरहाउस को निर्देशित करते हुए कहा कि अग्निशमन के कितने यंत्र ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस  में उपलब्ध है एवं उनकी आग बुझाने की कितनी क्षमता है और अग्निशमन के यंत्रों की एक्सपायरी डेट को भी यंत्रों पर अंकित किया जाए।  

     जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग से एक प्रमाण पत्र भी लिया जाए की एवं ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस के लिए कितने यंत्र पर्याप्त हैं।

     जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन के जितने यंत्र वेयरहाउस में है और उनकी क्या एक्सपायरी डेट है एवं आग बुझाने की कितनी क्षमता है उसको वेयरहाउस के मुख्य गेट पर अंकित किया जाए।

      जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के परिसर का निरीक्षण किया जिसमें वेयरहाउस की बिल्डिंग के पीछे बहुत गंदगी पाई गई जिसको देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और गार्ड से जानकारी प्राप्त की आप रोज कितने बार वेयरहाउस के पीछे अवलोकन करते हो जिसमें गार्ड द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन गार्ड वेयरहाउस के पीछे निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

     जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि वेयरहाउस परिसर में  मियां वाकी तर्ज पर वृक्षारोपण किया जाए।

       जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी  वेयरहाउस को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को 2 घंटे सभी कर्मचारियों के साथ वेयरहाउस का निरीक्षण करेंगे और साफ़ सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित शपथ को ग्रहण कराएंगे उसकी फोटोग्राफी करते हुए टीम संभल व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

      इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा,प्रभारी अधिकारी वेयरहाउस, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संभल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies