Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकास खंड गुन्नौर के ग्राम असदपुर की गौशाला के निकट विधि विधान से पूजा करते हुए हरीशंकरी वृक्षारोपण किया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





सम्भल ( बहजोई)  09 सितम्बर 2024*

 

जिसमें पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपित किए गये। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा असदपुर गौशाला का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला  में गो वंशों के चारे के लिए भूसा का व्यवस्था पूरे वर्ष के लिए करने के लिए भूसा के भंडारण के लिए  व्यवस्था की जाए। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला से संबंधित कब्जा  भूमि को कब्जा मुक्त करना सुनिश्चित करें तथा चारागाह की भूमि पर कोई कब्जा ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, विकासखंड अधिकारी गुन्नौर नरेश पाल सिंह, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

       जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies