Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दीक्षांत समारोह में तृप्ति को पीएचडी की मिली उपाधि



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज बीएसए कार्यालय महराजगंज के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान अरविन्द मणि त्रिपाठी की पुत्री डॉ. तृप्ति त्रिपाठी को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएचडी की उपाधि दी। डॉ. तृप्ति की मां अनीता त्रिपाठी गृहणी हैं। तृप्ति की शादी महराजगंज जिले के अयोध्या बरगदवा निवासी अमित पांडेय के साथ हुई है।


पति अमेरिकन कंपनी में साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। डॉ. तृप्ति इस समय महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. तृप्ति को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बीएसए कार्यालय के दिनेश मिश्र, केके सिंह, दिव्य प्रकाश पांडेय, वीरेन्द्र सिंह, संजय खन्ना, अशोक प्रजापति, मंजय, संतोष वर्मा, अखिलेश वर्मा, अविनाश गौरव, दयानंद त्रिपाठी, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies