Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच थाना रामगांव पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच, श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री रुपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि० हरिनाथ यादव, उ०नि० पुनीत सिंह मय हमराह हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल, हे0का0 भगवान दास, का० विवेक सिंह के द्वारा दिनांक 13.09.2024 को श्रीमान मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश वाद संख्या 817/24 सरकार बनाम दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव अन्तर्गत धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 में वाछित अभियुक्त दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव पुत्र गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम रामगांव थाना रामगांव जनपद बहराइच को रामगांव चौराहे के पास से समय करीब 15.18 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कार्य व आचरण से आसपास के लोग व ग्रामीण परेशान व भय व्याप्त है जिसके कारण उपरोक्त के विरुध्द श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बदर की कार्यवाही किया गया था उसके उपरान्त भी अभियुक्त उपरोक्त घर पर रहकर आम जनता को परेशान करता है। ऐसी स्थिति मे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। यदि गिरफ्तारी नही की जाती तो कभी भी गम्भीर घटना घटित होने की पूर्ण सम्भावना है गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया


पुलिस टीम-


1. उ०नि० आलोक सिंह (थानाध्यक्ष)

2. उ0नि0 हरिनाथ यादव

3. उ0नि0 पुनीत सिंह

4. हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल

5. हे0का0 भगवान दास

6. का0 विवेक सिंह

          थाना रामगांव जनपद बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies