Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता के साथ चयन होकर आए ग्राम पंचायत अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग में पर्यवेक्षक तथा ग्राम विकास अधिकारियों को मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में किया गया नियुक्ति पत्र वितरण।*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर






नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का  लखनऊ से किया गया सजीव प्रसारण


कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री  एवं जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी तथा नव चयनित अधिकारियों द्वारा देखा गया सजीव प्रसारण


 जनपद के लिए चयनित हुए 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों में से 8 तथा 2  ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को मुख्य अतिथि  द्वारा वितरित किये गये नियुक्ति पत्र।



सम्भल ( बहजोई) 24 अक्टूबर 2024

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता के साथ करायी गयी  परीक्षा के आधार पर चयनित होकर आए ग्राम पंचायत अधिकारी तथा  समाज कल्याण विभाग में पर्यवेक्षक तथा ग्राम विकास अधिकारियों का लखनऊ में  लोकभवन से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा  नियुक्ति पत्र वितरित किया जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसको मुख्य अतिथि माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार गुलाब देवी एवं जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा कार्यक्रम में उपस्थित  जिला पंचायत राज अधिकारी तथा समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों तथा नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा देखा गया। सजीव प्रसारण के उपरांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी का जिलाधिकारी द्वारा पुष्प एवं पुस्तक तथा शाल एवं अशोक की लाट के साथ स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता पूर्ण की गयी भर्ती से जनपद में नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि    जिस प्रकार नवचयनित अधिकारियों का निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता के साथ चयन हुआ है उसी प्रकार वह भी निष्पक्ष तथा पार्दर्शिता पूर्ण तरीके से  कार्य करें। 

          जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए तथा जीवन का लक्ष्य अर्थ ना होकर सेवा होना चाहिए। सेवा का अर्थ होता है दूसरों अर्थात  जनमानस की सेवा करना। गांव की समस्या का गाँव में ही समाधान होना चाहिए। लेखपाल एवं ग्राम सचिव अगर  तय कर लें तो गाँव के विकास को कोई नहीं रोक सकता। ग्राम जनों के साथ संवेदनशील रहें आपकी छवि ही शासन की छवि  तय करती है। आपको  आम जन के लिए कार्य करना है । विद्यालयों, आंगनबाड़ी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम पंचायत भवन के कार्यों को प्राथमिकता पर रखें ग्राम स्वच्छ रहे ग्रामों को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। जिस पार्दर्शिता से नव चयनितों  का चयन हुआ है उसी पार्दर्शिता के साथ नव चयनित शासन की योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य करें।

      मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी ने कहा कि नव चयनितों  को बहुत  बड़ा दायित्व मिला है इसको  कड़ी मेहनत एवं निष्पक्षता तथा पार्दर्शिता के साथ निभाएं। आपके पद में अधिकारी शब्द का जुड़ा होना आपको मिली बड़ी जिम्मेदारी को दर्शाता है इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है इसका जीवन में  सदुपयोग करें। जिस भी गांव का आपको दायित्व प्राप्त हो उस ग्राम की समस्याओं   का त्वरित ढंग से समाधान करें इससे ग्राम में कोई भी समस्या नहीं बचेगी। 

    इसके उपरांत  जनपद के लिए नवचयनित  11 ग्राम पंचायत अधिकारियों में से उपस्थित  8 नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों  एवं 2 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को मुख्य अतिथि मा मंत्री जी एवं जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद में नवागंतुक डिप्टी  कलक्टर शुभि गुप्ता का पुष्प एवं पुस्तक तथा अशोक  की लाट  देकर स्वागत किया। 

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष,नवागंतुक डिप्टी कलक्टर शुभि गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार तथा अपर जिला पंचायत राज अधिकारी  सीपी सिंह तथा खंड विकास अधिकारी बहजोई अखिलेश कुमार  एवं नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies