Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थल निर्माण एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 7 अक्टूबर 2024*


 जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड वार   एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायत वार गौ आश्रय स्थल निर्माण के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षित करने में लापरवाही बरतने पर समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा नगर पंचायत को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देने  के लिए संबंधित को  निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाते हुए गोवंश को संरक्षित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी नंदी एवं गोवंश से कोई दुर्घटना होती है तो उसमें संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा नगर पंचायत एवं संबंधित प्रभारी  पशु चिकित्सा अधिकारी  जिम्मेदार होंगे तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कैटल कैचर  क्रय करने को लेकर भी प्रत्येक विकासखंड एवं नगर पालिका क्षेत्र में कम से कम एक कैटल कैचर क्रय करने के लिए निर्देशित किया। गोवंश संरक्षित करते समय जियो टैगिंग के साथ गोवंश को संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एवं योग प्रशिक्षक के गोवंश से दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण व्यक्तिगत  रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत द्वारा गौशाला के निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    इसके उपरांत मिशन शक्ति अभियान फेज़- 5  की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी। 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला  योजना, उ. प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, महिला एवं बालिका लाभार्थियों का जिलाधिकारी के साथ दोपहर 12:15 बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं की चुनोतियों और उनके समाधानों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

     इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,  उप जिलाधिकारी सम्भल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजपाल सिंह एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies