Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

श्रीमती संगीता भार्गव समाज सेवा में वो नाम है, जो आज कोई पहचान का मोहताज नहीं है।

हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

सभल से खास खबर 




कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, सम्भल।*

(प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान)

मिशन शक्ति फेज-5

श्रीमती संगीता भार्गव समाज सेवी के रूप में 

श्रीमती संगीता भार्गव समाज सेवा में वो नाम है, जो आज कोई पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने कान्वेंट में पढ़ा कर हर क्षेत्र में गरीब बालक/बालिकाओं को तालीम हासिल करवाई। ड्राइविंग, स्केटिंग, स्विमिंग, कुकिंग, डाँस, सिंगिंग आदि सभी क्षेत्रों में माहिर संगीता का विवाह 1990 में चन्दौसी के भार्गव परिवार में हुआ। महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी एवं  पहली महिला थी जो व्यापार में निकली। शुरू से ही नृत्य संगीत उनकी विशेष रुचि रही। और आपने बहुत कलाकारों को समाज से निकालकर उनकी सहायता की, जिसमें प्रमुख गुल सक्सेना ,ज्ञाननंदनी ,दिव्यदत्त, रूपाली, नीरज आदि है। श्रीमती संगीता भार्गव जी ने अपने संभल को एक अलग पहचान दिलाई है। इन्होंने कई रैलियाँ, कार्यक्रम आयोजन करें, जिसको देख आज कार्यक्रम होते हैं। आप 2004 में पहली महिला व्यापारी बनी। दिन रात मेहनत कर आपने अपनी अलग पहचान बनायी इन्होंने संभल जिले में अपनी मेहनत से कई पदों पर कार्य कर रही हैं। अब तक इन्होंने लगभग 1000 परिवारों के बीच मतभेदों को मिलाकर उनका परिवार बसाया है। वन स्टॉप सेंटर के आने से पहले जिले में हर भटकी महिलाओं को उन्होंने अपने घर में आश्रय दिया। इस सेवा भाव को देखते हुए आपको कई सम्मान मिले जैसे जिले का महिला शिक्षा और सुरक्षा सम्मान माननीय मुख्य मंत्री द्वारा ,एफ.आई.सी.सी., एफ.एल.ओ. सम्मान रीता भहुगुडा व बहुमुखी शिवानी द्वारा, सर्वश्रेष्ठ महिला सम्मान आदि। उन्होंने समर कैम्प जैसे कार्यक्रम की शुरुआत जिले में की। निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटिशियन आदि के कैम्प गाँव-गाँव जा कर लगाए। पर्यावरण, यातायात, मिशन शक्ति, परिवार परामर्श केंद्र स्वास्थ्य विभाग, न्यायालय आदि में अपनी सेवाएं देती रहीं हैं। वर्तमान में श्रीमती संगीता भार्गव एक बच्चों का स्कूल चला रही हैं। जो बच्चों को हर क्षेत्रों में योग्य बना रहा है।  श्रीमती संगीता भार्गव, जिला न्यायलय में जिला काउन्सलर नियुक्त हैं। ये 1090 महिला हेल्पलाइन में काम कर रही है। गाइड कमिश्नर संभल का कार्य इनके द्वारा संभाल जा रहा हैं। श्रीमती संगीता भार्गव, आन्तरिक परिवाद समिति की अध्यक्ष के रूप में इनके द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न का कार्य किया जा रहा हैं। रोटरी जाइयंट्स, पीं.सी.पीं.डी.टी. की सदस्य के पद भी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies