Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एस0जे0पी0यू0 व ए0एच0टी0यू0 की मासिक गोष्ठी माह नवम्बर- 2024 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न

 पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एस0जे0पी0यू0 व ए0एच0टी0यू0 की मासिक गोष्ठी माह नवम्बर- 2024 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में थाना ए0एच0टी0 प्रभारी व समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के साथ आज दिनांक 28.11.2024 को समय 14.00 बजे एस0जे0पी0यू0 व ए0एच0टी0यू0 की मासिक गोष्ठी माह नवम्बर- 2024 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन जनपद बहराइच स्थित सभागार कक्ष में आहुत की गयी।

          गोष्ठी में पूर्व में जारी किए गए कार्यवृत्त के अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व मानव तस्करी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉक्सो एक्ट के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना तथा गोष्ठी में उपस्थित चिकित्सा विभाग को रेस्क्यू किये गये बालकों के उम्र निर्धारण में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बाल कल्याण अधिकारी व महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध में बाजारों में जाकर जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।

            गोष्ठी में श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला चिकित्सा विभाग, जिला बाल संरक्षण विभाग, चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेन्टर,एण्टी रोमियों,आर0पी0एफ, जी0आर0पी व देहात संस्था, स्टेट रिसोर्स ऑफ प्रथम संस्था, एक्शन एड संस्था के अधिकारियों के साथ-साथ समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies