थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा शुगर मिल लखनौरा के पास से चोरी हुये लोहे के वॉल को 24 घन्टे के अन्दर बरामद करते हुए 04 नफर चोरों को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उ0नि0 महेश सिंह मय उ0नि0 शैलेंद्र शुक्ल मय चौकी प्रभारी प्लास्टिक काम्पलेक्स उ0नि0 सुरेश कुमार मय हमराही फोर्स द्वारा को लखनौर शुगर मिल से ट्रेलर पर लदे लोहे के वॉल को चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों 1. साकेत पुत्र स्व0 राम प्रकाश उम्र 39 वर्ष निवासी लखनौरा शुगर मिल थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, 2. हरीश पुत्र स्व0 राम प्रकाश उम्र 34 वर्ष निवासी लखनौर शुगर मिल थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, 3. रिंकू पुत्र रंगीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी घरसोहिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, 4. अशफाक पुत्र अब्दुल गफ्फार उम्र 36 वर्ष निवासी घरसोहिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 09.11.2024 को समय 21.30 बजे प्लास्टिक काम्प्लेक्स क्षेत्र में दिनेश कबाड़ी की दुकान के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
बरामदगी का विवरण-
1. दो अदद लोहे का वाल (कीमत लगभग 70,000 रुपए)
2. एक अदद ऑटो रिक्शा बजाज मैक्सिमा वाहन संख्या UP51BT5344
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उ0नि0 महेश सिंह, जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 शैलेंद्र शुक्ल, प्रभारी चौकी प्लास्टिक कम्पलेक्स उ0नि0 श्री सुरेश कुमार, थाना पुरानी बस्ती।
3. हे0का0अलंकार मालवीय, हे0का0 रमाकांत यादव, का0 राकेश चौहान थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।