Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संविधान दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह का युवा जनकल्याण समिति ने किया आयोजन




हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय के अस्तित्व का आधार है, हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए :कुलदीप पांडेय


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर भारतीय संविधान दिवस के अवसर युवा जनकल्याण समिति जनपद गोरखपुर द्वारा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर मार्ग पर राजेन्द्र नगर स्थित महानगर गर्ल्स इण्टर कालेज के सभागार कक्ष मे गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने किया तथा देखरेख मातृशक्ति प्रकोष्ठ की  अध्यक्षा प्रतिमा पाण्डेय द्वारा किया गया।सम्मान समारोह का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील मणि त्रिपाठी ने किया।

गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्था के मुखिया संस्थापक पण्डित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीवराव अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस दौरान अतिथि मे सेंट एंड्यूज कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. एहसान अहमद,भाजपा महानगर महिला उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, महानगर स्कूल के व्यवस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव  ने अपने संबोधन द्वारा संविधान के प्रति सामाजिक जागरुकता स्थापित करने पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षा,चिकित्सा,समाजसेवा, रक्तदान,खेल, पत्रकारिता,नारी उत्थान,साहित्य आदि के क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाने वाले 25 योद्धाओं को राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। 

सम्मान से पूर्व उपस्थित जनों ने गोष्ठी के दौरान अपना अपना परिचय देते हुए संविधान कि महत्ता पर भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित संस्थापक पण्डित बृजेश पाण्डेय ने बताया कि  संविधान के प्रति सभी नागरिकों को जिम्मेदार रहना चाहिए,संविधान का मान सम्मान हम सभी देशवासियों के लिए गौरव कि बात है। संस्थाध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि शहर के विभूतियों को सम्मानित कर जनमानस को संविधान के प्रति जागरुक करने का कार्य किया गया है।देश की आजादी से लेकर अब तक व्यवस्थित रुप से देश के विकास मे बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान बहुत ही सफल रहा है, जिससे भारतवासियों को अपनी स्वतंत्रता व आजादी का एहसास संविधान मे ही समाहित है। देवेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि हमारा संविधान केवल कानून का संग्रह नहीं है ,बल्कि भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है ।यह हमें अधिकार भी देता है और कर्तव्यों को याद भी दिलाता है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि,भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करने में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रत्येक भारतवासी का यह कर्तव्य है की हम इसकी रक्षा करें।इस दौरान मुख्य रुप से- डा. एहसान अहमद, पूजा गुप्ता, प्रतिमा पाण्डेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार वर्मा،सुनील मणि त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, 

मो.आकिब अंसारी,धनन्जय पाण्डेय,राम कृष्ण शरण मणि त्रिपाठी,शिवाम्बूज पटेल, देवेंद्र नाथ पांडेय,सुशील कुमार सिंह,शिव शंकर यादव,प्रभा पांडेय,डॉक्टर श्रीमती श्वेता सिंह, डा. अनीता सिंह,युक्तिशा सिंह,कुंवर युवराज सिंह,डॉ.ए.एल.सक्सेना हाजी जलालुद्दीन कादरी,राजकुमार शर्मा,डॉ.राकेश कुमार आदि कुल 25 लोग सम्मानित हुए. पूजा गुप्ता, महानगर स्कूल के व्यवस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन द्वारा संविधान के प्रति सामाजिक जागरुकता स्थापित करने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षा,चिकित्सा,समाजसेवा,रक्तदानखेल, पत्रकारिता,नारी उत्थान,साहित्य आदि के क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाने वाले 25 योद्धाओं को राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। 

सम्मान से पूर्व उपस्थित जनों ने गोष्ठी के दौरान अपना अपना परिचय देते हुए संविधान कि महत्ता पर भी अपने विचार रखे !

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित संस्थापक पण्डित बृजेश पाण्डेय ने कहा कि संविधान के प्रति सभी नागरिकों को जिम्मेदार रहना चाहिए,संविधान का मान सम्मान हम सभी देशवासियों के लिए गौरव कि बात है।संस्थाध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि शहर के विभूतियों को सम्मानित कर जनमानस को संविधान के प्रति जागरुक करने का कार्य किया गया है। देश की आजादी से लेकर अब तक व्यवस्थित रुप से देश के विकास मे बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान बहुत ही सफल रहा है, जिससे भारतवासियों को अपनी स्वतंत्रता व आजादी का एहसास…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies