Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में साइबर अपराध एवं फर्जीवाड़ा के कांड में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़ 

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 



छपरा में साइबर अपराध एवं फर्जीवाड़ा के कांड में 02 अभियुक्त गिरफ्तार


साइबर डीएसपी अमन ने सोमवार को बताया कि 03.11.24 को सारण साइबर थाना को विकाश कुमार, पिता-सोना लाल प्रसाद, ग्राम- मशरख नेहरू टोला, थाना मशरख, जिला- सारण का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके मोबाइल नं० पर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर विडियो कॉल आया। कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया और वादी से एक सुप्रीम कोर्ट का एफिडेविट जैसा आवेदन पर ऑनलाइन सिंगनेचर करवाया। जाँच के नाम पर उनके खाते से कुल- 45,86000 रू0 का धोखाधड़ी कर निकासी कर लिया गया है। इस संबंध में सारण साइबर थाना कांड सं0-344/24, दिनांक-03.11.24 धारा-303 (2)/318(4)/319 (2) बी०एन०एस० एवं 66 (सी)/66 (डी) एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-


1. विकास शर्मा, पिता राकेश शर्मा, पता-170/2 वार्ड नं0-08, न्यू डिफेंस कॉलोनी, थाना- मुरादनगर, जिला-गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।


2. सुभाष पाल, पिता-खुशपाल सिंह, पता-172 पुर परसी, थाना-मुरादनगर, जिला- गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।


> जप्त / बरामद सामानों की विवरणी:-


1. जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ उस बैंक खाते का चेकबुक एवं अन्य बैंक खाते का चेक बुक कुल सं0-08


2. ए०टी०एम-10


3. मोबाइल-04


4. लैपटॉप-02


➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी/कर्मी :-


1. श्री अमन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना।


2. पु०नि० अश्विनी कुमार तिवारी, साइबर थाना।


3. पु०अ०नि० नीरज कुमार यादव।


4. म०सि0/317 कल्पना कुमारी।


5. सि0/516 ललटु कुमार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies