Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को मानद उपाधि से किया सम्मानित

Top Post Ad

 राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को मानद उपाधि से किया सम्मानित




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल को मानद जनरल की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान उन्हें भारतीय सेना और नेपाल के दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को दिल्ली में हुए समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।


राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार सिग्देल को उनके सराहनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।


बता दें कि साल 1950 से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की अनूठी परंपरा रही है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल ने भी पिछले माह काठमांडू में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाल की सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की थी। मालूम हो कि जनरल सिग्देल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies