Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



सम्भल ( बहजोई) 24 दिसम्बर 2024

आज  कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह ( जोकि 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 तक चल  रहा है)  के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

     जिसमें जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा मंच संचालन करते हुए सुशासन सप्ताह एवं सुशासन दिवस के विषय पर जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को  भारत रत्न भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस है इस अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है  तथा 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक  सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत तहसील स्तर  एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।आइजीआरएस, शिकायतों के निस्तारण, डिजिटल सिस्टम, एवं पब्लिक सर्विस डिलीवरी के निस्तारण पर फोकस रहा है । अधिक पारदर्शिता, लोकतांत्रिक एवं संवेदनशीलता के लिए यह महत्वपूर्ण है।आय जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र और सोशल सेक्टर की प्रमुख योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

      मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि   आज सुशासन सप्ताह का अंतिम दिवस है, सुशासन सप्ताह के  अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं विकासखंड असमोली के ग्राम अखबन्दपुर काफूरपुर जो जनपद का सबसे दूरस्थ ग्राम है उसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आस पास के 33 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ 22 दिसम्बर को ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। हमारी प्राचीन संस्कृति एवं विदेश की संस्कृति को देखें तो सुशासन मानव सभ्यता का अंग रहा है सबके लिए कानून दिए गए हैं पश्चिमी संस्कृति में प्लेटो इसके चिंतक रहे हैं उन्होंने  आदर्श राज्य का चिंतन किया  हमारे यहां का चिंतन भी विश्व का सबसे प्राचीन चिंतन है । कौटिल्य ने भारतीय प्रशासन पर विशेष रूप से ध्यान दिया  सरकार  प्राचीन  चिंतन पर  ही  कार्य कर रही हैं इसके अंतर्गत  विभिन्न  कार्यक्रम किया जा रहे हैं ताकि जनसामान्य को शासन    की योजनाओं का आसानी से लाभ प्राप्त हो सके। 

     अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने कहा कि   सभी लोगों के सहयोग से ही  गुड गवर्नेंस   का स्वरूप जमीनी स्तर पर फलीभूत होगा,हम सभी लोगों को इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति हमारे पास आए तो  उसकी समस्याओं को प्राथमिकता  पर रखते हुए हमें समाधान करना चाहिए उनको केंद्र में रखकर ही कार्य करने चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने विकासखंड जुनावई के ग्राम काशीपुर में स्थित एक तालाब जिसमें  कछुआ पाए जाते हैं उस तालाब का ग्रामीणों के सहयोग से  उनके द्वारा किये गये सुधार के विषय में भी जानकारी दी। 

       जिलाधिकारी ने कहा कि शासन प्रशासन और जनता एक रूप धारण करते हैं उसे सुशासन कहते हैं । शासन सुशासन तब बन जाता है जब कर्मचारी कर्मयोगी  बन जाता है।लोक सेवा गारंटी, सिटीजन चार्टर, प्रशासन गांव की ओर ,ग्राम चौपाल, डिजिटल इंडिया, ई- ऑफिस  आदि प्रक्रिया  सुशासन के ही अंग हैं । जिलाधिकारी ने ई  ऑफिस  के लाभ के विषय में भी  बताया।जिलाधिकारी ने विकासखंड असमोली के ग्राम अखबन्दपुर काफूरपुर में हुए सुधार के विषय में भी जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि यह जनपद संभल का सबसे दूरस्थ गांव है इसमें 20 दिन के अंदर ग्राम के सिस्टम को कैसे  सुधारा‌ गया। निपुण अभियान ,पीएम श्री और सुशासन के  सात सूत्रों पर भी चर्चा की। 

     विकासखंड अधिकारी असमोली रिजवान हुसैन  विकासखंड असमोली के  ग्राम  अखबन्दपुर काफूरपुर में ग्राम चौपाल तथा  उसमें किये गये सुधार के विषय में जानकारी दी।

      इसके उपरांत  विभागों के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ  भट्ट,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा,  अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी गुन्नौर आनंद कटारिया,उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं पुलकित श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies