Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन कर रहे युवक गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़ 

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 



सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन कर रहे युवक गिरफ्तार


जिले में हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरूद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-23.12.2024 को दरियापुर थाना को अवैध हथियार प्रदर्शन कर रहे युवक का विडियो और फोटो प्राप्त हुआ। उक्त फोटो एवं विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि फोटो एवं विडियो में दिख रहा युवक दिलखुश कुमार, पिता राजु कुमार, साकिन अकिलपुर, थाना- दरियापुर, जिला-सारण है। इस संदर्भ में थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलखुश कमार के घर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 06 जिन्दा कारतुस, 01 कटा हुआ हथकड़ी, 01 मोबाइल एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद कर दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में युवक द्वारा बताया गया कि उक्त फोटो एवं विडियो में मैं हूँ। इस संदर्भ में दिलखुश कुमार के विरूद्ध दरियापुर थाना कांड सं0-734/24 दिनांक-23.12.24 धारा-292 बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies