Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस्लामनगर रोड़ बहजोई में हुआ।

हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 25 जनवरी 2025



      कार्यक्रम के अन्तर्गत  विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं तथा अध्यापकों को मतदाता शपथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा दिलाई गयी। विद्यालय की  छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। 

      कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट अतिथि  पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार   बिश्नोई द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आपकी तकदीर आपके वोट के माध्यम से निर्धारित होती है लोकतंत्र में यह एक सही तरीका है प्रत्येक  मतदाता  को एक वोट प्राप्त है जिसके माध्यम से वह एक अच्छी सरकार चुन सकता है। आपको अपना  भविष्य चुनने के लिए यह अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष का होने के उपरांत आप अपना पंजीकरण मतदाता बनने के लिए कर सकते हैं ताकि भविष्य में अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निर्धारित कर एक निष्पक्ष सरकार चुन सकें। 

    जिलाधिकारी ने  कार्यक्रम में उपस्थित छात्र  एवं छात्राओं से एंग्लो वैदिक स्कूल सर्व प्रथम कहाँ स्थापित हुआ एवं भारत के प्राचीन वेद एवं उनमें मंत्रों की संख्या के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा जिन्होंने सही उत्तर दिया उनको पुस्तक देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्व प्रथम 1886 में लाहौर में लाला हंसराज द्वारा दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल की स्थापना की गयी । उन्होंने प्राचीन वेदों एवं उनमें लिखित मंत्रों के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  बच्चों को अपने आसपास के विषय अर्थात अपने ग्राम, नगर जनपद की भौगोलिक, सांस्कृतिक तथा अन्य जानकारी भी होनी चाहिए। तथा विद्यालय के द्वारा बच्चों को विद्यालय के नाम एवं  उससे  संबंधित जानकारी भी प्रदान करनी चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही बड़े-बड़े गणतंत्र स्थापित थे हमारे देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान प्राप्त था लोकतंत्र में मतदान कैसे किया जाए उसके विषय में भी जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।  उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को 18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदाता पंजीकरण कराने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि भविष्य में अपने मत का प्रयोग निर्भीक होकर धर्म,वर्ग ,जाति ,समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन  से प्रभावित हुए बिना करें तथा भारत राष्ट्र  के लिए सोचने वाले एवं भारत राष्ट्र की सेवा करने वाले को ही अपने मत का दान करें।  मंच का संचालन डाॅ. राजीव कुमार ने किया। 

       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी निधि पटेल,‌कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक महेश्वरी, एवं संबंधित अधिकारी तथा  विद्यालय के अध्यापक गण एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। 

       जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies