हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना सोनहा आज दिनांक 13.02.2025 को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म कारित करने वाले अभियुक्त पप्पू कहार पुत्र स्व0 शिवबरन उर्फ सुमन्नू निवासी ग्राम अमरौली सुमाली, टोला माधपुर, थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र 58 वर्ष को मुखबिरी सूचना के आधार पर अमरौली सुमाली, गोल बगीचा पुलिया के पास से समय 11.21 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
बताते चलें कि थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 64(1) बी0एन0एस0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) sc/st Act बनाम अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचन्द, जनपद बस्ती
2. उ0नि0 सचिन्द्र कुमार, उ0नि0 ओमप्रकाश चौरसिया थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
3. का0 कृष्णमोहन मौर्या थाना सोनहा, जनपद बस्ती।