ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश गोरखपुर के जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय मिरिहिरिया क्षेत्र कैम्पियरगंज के बच्चों को स्काउट गाइड में प्रवेश का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण के समापन अवसर के मुख्य अतिथि जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ओझा ने कहा कि बेसिक शिक्षा स्तर से स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त पर बच्चों में अनुशासन एवं मानवीय गुणों का विकास होना संभव है।उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में बेसिक शिक्षा के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को देने का लक्ष्य पूरा करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का उद्धाटन करते हुवे बच्चों का भविष्य संवारने के प्रति रूचि को देख कर विद्यालय के शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा किया।
इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन एवं डीटीसी गाइड प्रतिमा शुक्ला ने इस स्कूल के बच्चों में सीखने के ललक की प्रशंसा करते हुवे बच्चों को द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण समय से दिलाया जायेगा।
इसके पूर्व स्काउट प्रशिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय एवं गिरिजेश राय ने बच्चों को स्काउट नियम,प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सेल्यूट, स्काउट ताली की जानकारी दिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा एवं भरोहिया के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ गोविन्द राय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भवानी शंकर पाण्डेय, शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री परवेज आलम,बरि. उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला,ओम प्रकाश उपाध्याय,हरीशचंद्र,अख्तर जमाल,अभिमन्यु, गिरिजेश राय, पदमाकर मणि त्रिपाठी, प्रतिमा आनंद, आभा पाण्डेय,सविता,सौम्या अग्रवाल,विजय, पूनम राय, अशरफ अली, अनिल गुप्ता,राम कृपाल मौर्या,सचिन्द्र यादव,अनिल कुमार दूबे आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
.jpeg)
